फिर बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम, जानिए कितना हुआ महंगा
नई दिल्ली। सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ अब 14.2 किलो वाला घर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है। दिल्ली में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है।
गौरतलब है कि एक मई से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया था। हालांकि, तब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इससे पहले अप्रैल में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें