इंस्टाग्राम पर पोर्न वीडियो अपलोड करने वाला नाबालिग दुर्ग से... - CG Sandesh

इंस्टाग्राम पर पोर्न वीडियो अपलोड करने वाला नाबालिग दुर्ग से गिरफ्तार

एनसीआरबी नई दिल्ली की टीम ने इंस्टाग्राम सोशल साइट्स पर पोर्न वीडियो अपलोड करने वाले नाबालिग को दुर्ग से गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनसीआरबी नई दिल्ली की टीम ने जांच के बाद कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ धारा 67(क) 67(ख) आईटी एक्ट को तहत अपराध दर्ज किया गया है. उनके वरिष्ठ कार्यालय को एनसीआरबी नई दिल्ली की सायबर टीप लाईन की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी.

जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि मोबाइल नंबर 747117XXXX के धारक ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया था. लोकेशन सर्च से पता चला कि मोबाइल नम्बर चलाने वाला दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र का रहने वाला है. एसपी के निर्देश पर जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी नाबालिग निकला. पुलिस की टीम ने मामले में किशोर का फोन जब्त कर तकनीकी विवेचना की.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें