CG : महिला के घर में घुसकर शराब की मांग करने लगे बदमाश, नहीं... - CG Sandesh

CG : महिला के घर में घुसकर शराब की मांग करने लगे बदमाश, नहीं मिलने पर चेहरे पर चला दी गोली

जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायलूँगा में सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक 60 वर्षीय महिला पर गोली चला दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में उसे कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।


घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूँगा की है, जहां सुबह लगभग 5 बजे के आसपास दो अज्ञात बाइक सवार गायलूँगा निवासी 60 वर्षीय मोहनी बाई पति भूलन के पास आए और शराब की मांग करने लगे। जब महिला ने उनसे कहा कि उसके पास शराब नहीं है तो उन्होंने वृद्ध महिला को पकड़ने की कोशिश की। महिला डरकर भागते हुए घर से बाहर बाड़ी के गेट के पास पंहुच गई, वृद्ध के पीछे-पीछे दोनों बदमाश पहुंच गए और उसे जमीन पर पटककर गोली चला दी।


महिला को नाक के नीचे व आंख के पास गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए कुनकुरी होलीक्रॉस में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर नारायणपुर थाना प्रभारी जीवन लाल जांगड़े की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस कारणों का पता लगाने के साथ आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें