CG : संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनस... - CG Sandesh

CG : संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

बेमेतरा। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंडरभट्ठा के खार में एक युवक की लाश मिली है। जिसके बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। वही सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है, परंतु शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया है। वही जिले के एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई भी मौके पर पहुंचकर आसपास के ग्रामीणों से पतासाजी कर रहे हैं। पुलिस की प्राथमिकता पहले शव की शिनाख्त करने की है, शरीर में कई जगह चोट के निशान है। लिहाजा हत्या की आशंका जताई जा रही है।


बेमेतरा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया की पंडरभट्ठा के खार में अज्ञात युवक का शव बरामद किया है, जिसका पहचान अब तक नही हो पाई है। आस पास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। शरीर मे चोट के निशान है जिससे हत्या की आंशका है। शव की पहचान होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें