सरायपाली : विषाक्त भोजन खाने से 16 बच्चे बीमार, जानें परियोजना अधिकारी ने क्या कहा
हेमंत वैष्णव, सरायपाली : आज सरायपाली के रूडा सेक्टर के पुटका आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चो को अचानक 100 बिस्तर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के सरायपाली से क्षेत्र के रूडा सेक्टर के पुटका आंगनबाड़ी केंद्र में विषाक्त भोजन खाने से 16 बच्चे बीमार हो गए.
मीडिया रिपोर्ट के मानें तो ग्राम पुटका के आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को बच्चों के लिए खाना बनाया गया था. बताया गया कि भोजन में छिपकली गिर गई थी. इसी खाना को बच्चों को परोसा गया, जिसे खाने के बाद बच्चे बीमार हो गए. सभी 16 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती किया गया है.
बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में गर्म भोजन दिया जाता है. ग्राम पुटका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में सुबह गर्म भोजन पकाया गया था, जिसमें सब्जी में छिपकली गिरने के बाद उसे बच्चों को परोस दिया गया. जहरीले सब्जी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिन्हें आनन-फानन में सरायपाली के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, यहां सभी का इलाज किया जा रहा है. सभी बच्चों की हालत स्थिर है.
मामले में सरायपाली महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी नारंग ने किसी भी बच्चे के तबियत खराब को नकार दिया है परियोजना अधिकारी ने बताया कि 9 बजकर 48 मिनट में सभी बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है अभी तक कोई भी बच्चे का गंभीर स्तिथि नही बना है सभी स्वस्थ है उनके पालक और डॉक्टरों के निगरानी में है.