CG : चूहा मारने के लिए नमकीन में मिलाया था जहर, धोखे से युवक... - CG Sandesh

CG : चूहा मारने के लिए नमकीन में मिलाया था जहर, धोखे से युवक ने खुद खा लिया, हुई मौत

भिलाई। आईटीआई के एक छात्र की चूहे मारने की दवा खाने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बताया जा रहा कि चूहों को मारने के लिए वह दवा को मिक्सचर में मिलाकर रखा था, लेकिन मंगलवार को उसी मिक्सचर को वह धोखे से खा लिया।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कोहका के किराए के मकान में रहने वाला 21 वर्षीय युवक पुरजन कुमार साहू कुरूद रोड पर स्थित अग्रसेन आईटीआई में कोपा में प्रथम वर्ष का छात्र था। इसका मूल निवास ग्राम कजरा रनचिरई है, जहां से वह आईटीआई करने भिलाई आया था और किराए के मकान में रहकर पढाई करता था।

बताया जा रहा है कि, जिस घर में रहता था वहां चूहा काफी ज्यादा थे। इन्हें मारने के लिए वह चूहा दवा लेकर आया और मिक्सचर में मिलाकर रखा था, लेकिन मंगलवार को उसी मिक्सचर को पुरजन धोखे से खा लिया, जिससे उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, उसे गंभीर अवस्था में शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें