52 वर्षीय अधेड़ ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस - CG Sandesh

52 वर्षीय अधेड़ ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहां 52 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों से खुदकुशी कर ली है। जिसकी नदी में तैरती हुई लाश मिली है।

बताया जा रहा है कि पिंक सिटी के रहने वाले किशोर गुप्ता की मेले में तैरती हुई लाश मिली थी। धमतरी के रहने वाले 52 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। सूत्रों की मानें तो यह घटना सुबह 11:00 बजे की है, जब अधेड़ परेशान होकर धमतरी के महानदी नदी के रुद्री बैराज में छलांग लगा दिया। आत्महत्या के पीछे छुपे कारणों को पुलिस अभी तलाश रही है पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पंचनामा कर जांच में जुट गई है पोस्टमार्टम के बाद कारणों का खुलासा होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें