गरीबों को मिलने वाली राशि को कुछ लोगों ने  फर्जी ढंग से प्रस... - CG Sandesh

गरीबों को मिलने वाली राशि को कुछ लोगों ने फर्जी ढंग से प्रस्ताव बनाकर हड़पा

सराईपाली   जिन्होंने काम नहीं किया मस्टर रोल में उनका नाम डालकर फर्जी ढंग से राशि आहरण करने की शिकायत ग्राम पंचायत रोहिना के लोगों ने एसडीएम से की है। शिकायत में लम्बोदर नेताम, लालकुमार नाग, नकुल यादव, सरेश सेठ, देवध्वज सहित अन्य लोगों ने एसडीएम से की गई शिकायत में कहा है कि रोहिना के पनखत्ती तालाब गहरीकरण और पचरी निर्माण के लिए शासन ने मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से काम स्वीकृत किया। लेकिन मस्टर रोल में संपन्न लोगों के यहां काम करने वाले, संबंधी रिश्तेदारों के नाम लिखे गए हैं। ग्राम सभा में भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। फर्जी ढंग से प्रस्ताव बनाए गए, गरीबों को मिलने वाली राशि कुछ लोगों ने हथिया ली। इस तरह से गड़बड़ी करने वालों की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें