टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 अजय की रनवे 34 पर पड़ी भारी - CG Sandesh

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 अजय की रनवे 34 पर पड़ी भारी

शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 और अजय देवगन की रनवे 34 रिलीज हुई हैं. कम कमाई करने के बाद भी टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 अजय की रनवे 34 पर भारी पड़ गई है.

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हीरोपंती 2 ने पहले दिन करीब 7 करोड़ का बिजनेस किया है. ये फिल्म ईद के मौके पर अच्छा बिजनेस कर सकती है. ईद की छुट्टी का हीरोपंती 2 को फायदा हो सकता है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक वीकेंड पर ये फिल्म बेहतर कमाई कर सकती है.

रनवे 34 का कलेक्शन

जहां हीरोपंती 2 ने पहले दिन करीब 7 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की रनवे 34 ने करीब 3-3-25 करोड़ का बिजनेस किया है. अजय की फिल्म ने हीरोपंती 2 से आधी कमाई की है. ईद और वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफे की उम्मीद की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें