महासमुंद : नाबालिग युवती से दुष्कर्म, मिलने से मना करने पर आ... - CG Sandesh

महासमुंद : नाबालिग युवती से दुष्कर्म, मिलने से मना करने पर आपत्तिजनक फोटो किया वायरल

महासमुंद थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है. युवती ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

युवती ने पुलिस को बताया की आरोपीगण ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर एक लॉज में शारीरिक सम्बन्ध बनाया और युवती के मना करने के बाद भी अपने मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खिंच लिया था. मिलने से मना करने पर धर्मेन्द्र गोयल ने प्रार्थिया को बेईज्जत व शर्मसार करने की नियत से युवती के स्कूल ग्रुप के सभी मोबाइल नंबर पर आपत्तिजनक फोटो को वायरल कर दिया.

मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्राम लाड़करन निवासी आरोपी धर्मेन्द्र और ग्राम कोलारस निवासी आरोपी रामेश्वर नाखारिया के विरुद्ध 376 (2)(ध)भादवि, 34 भादवि, 04 पाक्सो एक्ट, 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें