सरपंच और सचिव ने बिना कार्य किए लाखों रूपये किया आहरण !  जा... - CG Sandesh

सरपंच और सचिव ने बिना कार्य किए लाखों रूपये किया आहरण ! जांच की प्रक्रिया जारी

सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पचांयत कुसमीसरार के सरपंच और सचिव के विरुद्ध रामरतन भोई ने जनपद सीईओ के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार सरपंच और सचिव ने 14 वे वित्त योजना राशि का आहरण पंचगण को बिना मासिक बैठक लिए बिना सहमति लिए लाखों रूपये बिना कार्य किए आहरण किए है।

शिकायत के बाद जनपद कार्यालय द्वारा 13 अप्रैल को सूचना जारी की गई ,जिसमे तत्कालीन सचिव कैलाश पटेल और सरपंच शिवप्रसाद बारीक़ को 18 अप्रैल को जांच के लिए सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा गया है।

सूचना के बाद जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जांच में अधिकारियों ने बताया की जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है, जो दो से तीन दिन के अंदर पूरा हो जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें