घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से एक महिला की मौत - CG Sandesh

घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से एक महिला की मौत

रायपुर। राजधानी में मंगलवार को देर रात एक एक मकान में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक, VIP रोड स्थित अशोका रत्न सोसायटी के सामने स्थित मकान में देर रात करीब 12.30 बजे आग लग गई. मकान से धुआं निकलते देख किसी ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद खमारडीह थाना पुलिस के साथ ही तेलीबांधा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आग बढ़ चुकी थी। इस पर फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और आग पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस को किचन में एक वृद्ध महिला का शव मिला। मृतक की पहचान नीलम घोष (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीलम इस B-125 मकान में करीब 15 सालों से अकेले रहती थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शार्ट-सर्किट से हादसा हो सकता है, लेकिन महिला के अकेले होने और किचन में शव मिलने के कारण पुलिस को हादसे को लेकर संदेह है. पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ जाकर पुलिस दोबारा मामले की जांच करेगी। खमहारडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें