बसना : पिलवापाली से 09 लीटर देशी महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस को 25 अप्रैल को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम पिलवापाली में नरेन्द्र कुमार खुंटे नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम कि मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर नरेन्द्र कुमार खुंटे को तलब किया जो उपस्थित मिला, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेन्द्र कुमार खुंटे पिता जयराम खुंटे उम्र 30 साल साकिन पिलवापाली थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया।
अपने घर से एक पीला रंग के 20 लीटर वाली डिब्बा में 09 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1800 रूपये को पेश किया। आरोपी नरेन्द्र कुमार खुंटे का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से विवेचना में लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें