गांजा पीने से रोका तो युवक ने कर दी अधेड़ की हत्या, पुलिस ने ... - CG Sandesh

गांजा पीने से रोका तो युवक ने कर दी अधेड़ की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। अर्जुन्दा से 7 किमी दूर कोटगांव मार्ग पुलिया के पास गांजा पीने से मना करने पर रेहची निवासी करण बघेल (20) ने ग्राम कोटगांव निवासी सत्यनारायण साहू (56) के सिर पर लोहे के चूड़े से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। अर्जुन्दा टीआई कुमार गौरव साहू ने बताया कि घटना शनिवार की है। आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोस्त योगराज की शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोटगांव गया था। शनिवार को सुबह 4 बजे वहां से अपने घर रेंहची पैदल जाने निकला था।


नाली पुलिया के पास करीबन 4.30 बजे पहुंचा। जहां कोटगांव का सत्यनारायण साहू पुलिया के ऊपर बैठा था। जिससे बीड़ी मांगा फिर उसमें गांजा भरकर पीने लगा। इसी दौरान सत्यनारायण ने मना किया और हम दोनों में विवाद हो गया। मैं आक्रोशित होकर दाहिने हाथ में पहने चूड़े से उसके सिर पर हमला किया। जिसके बाद वह पुलिया के पास गिर गया।


इलाज के दौरान युवक की मौत

मृतक के बेटे ग्राम कोटगांव निवासी भिलेश्वर साहू ने बताया कि शनिवार सुबह 4.45 बजे ग्राम कोटगांव के सरपंच धनीराम महार ने पिता के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। तब मैं, धनीराम महार के साथ बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पिता नहर नाली पुल किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। सिर से खून बह रहा था। मौके पर पिता के अलावा ग्राम झींका के परमानंद ,शिवदयाल भी मौजूद थे। धनीराम को परमानंद ने घटना की जानकारी दी थी। पानी पिलाने पर पिता को होश आया। जिसके बाद गाड़ी में बिठाकर घर ले गए। जहां उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी दी। कुछ देर बाद पिता ने कहा कि मुझे चक्कर जैसा लग रहा है, तब गांव के ही चार पहिया वाहन से पिता को गुंडरदेही अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान सुबह 11 बजे पिता ने अंतिम सांस ली। पुलिस ने सुचना मिलते ही आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें