CG : पति ने की पत्नी की हत्या, पैसे न देने पर डंडे से पीट-पी... - CG Sandesh

CG : पति ने की पत्नी की हत्या, पैसे न देने पर डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

सरगुजा। जिले में शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर उठे विविआद के बाद पति ने बीवी को पीट-पीटकर मार दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब का आदी है, वह आये दिन नशे में पत्नी से विवाद करता रहता था। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बिसुन राम(42) अपनी पत्नी पार्वती बाई(38) के साथ बेलखिरखा गांव में रहता था। वह शराब के नशे का आदी है। पति -पत्नी में आये दिन विवाद होता था। शुक्रवार रात को भी उसका विवाद हुआ था, तब उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह शराब के नशे में घर पंहुचा था। इसके बाद घर पहुंचने पर भी उसने अपनी पत्नी से पैसे मांगे थे। कहा था उसे और शराब पीना है। इस पर पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने महिला को पहले लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें