हल्दी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 20 से अधिक लोग  हुए बीम... - CG Sandesh

हल्दी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 20 से अधिक लोग हुए बीमार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के पाली पडनिया गांव में हल्दी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 20 से अधिक लोग बीमार पड गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 2 बच्चे समेत 3 लोगों की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि रात के वक्त खाना खाने के बाद ही इन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई थी. जिसके बाद आनन-फानन में इन्हें अस्पताल लाया गया था.

पाली पडनिया गांव में किसी ग्रामीण के घर लड़की की शादी होनी है. इसके लिए शनिवार को हल्दी कार्यक्रम रखा गया था. इसी में गांव के लोग शामिल हुए थे. साथ ही कुछ रिश्तेदार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां रात के वक्त खाने पीने की भी व्यवस्था थी. जिसमें सभी लोगों ने भोजन किया था. 2 की हालत गंभीर है, एक बुजुर्ग की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल सभी का उपचार जारी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें