महासमुंद : पुरानी रंजिश की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं डंडे स... - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी रंजिश की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में पुरानी रंजिश की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

द्वारिका चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल 2022 को अपने घर के पास बोर से पाईप लगाकर पानी भर रहे थे तभी करीब 08.50 बजे संजय चन्द्राकर अपने मोटर सायकल से शराब पीकर आया पानी भर रहे पाईप को मोटर सायकल खडी कर पैर से दबा दिया था.

जिसे मना करने आगे जाने के लिये बोलने पर मैं कुछ भी करूं तुझे क्या करना है कहते पूर्व विवाद झगडा की बात को लेकर मॉ बहन की अश्ली गाली गलौज करने लगा और द्वारिका चन्द्राकर द्वारा गाली गलौज करने से मना किया तो हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगा।

आवाज सुनकर उसका लडका योगेश चन्द्राकर आया तो उसके लडके को भी हाथ मुक्का से मारपीट किये कि पन्ना लाल चन्द्रकार भी आकर हाथ मुक्का पत्थर से मारपीट करने से उसे सिर, बांये जांघ और बदन, पसली में चोट एवं मेरे लडके को दाहिने हाथ की उंगली में चोट लगी है। घटना को बलराम चन्द्राकर, डेविड चन्द्राकर देखे सुने तथा बीच बचाव किये है। मारपीट के दौरान उसका सैमसंग कम्पनी का मोबाईल गिर गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें