भीम यात्रा का आयोजन आज सरायपाली में
सत्यप्रकाश अग्रवाल, सरायपाली : भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ चौहान सेना, छत्तीसगढ़ प्रदेश सतनामी समाज, सर्व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जाति महासंघ संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन (जेजेएफ) व भीम आर्मी छत्तीसगढ़ रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 24 अप्रैल दिन रविवार को शाम 4:00 बजे हाई स्कूल ग्राउंड सरायपाली में भीम यात्रा का आयोजन किया गया है.
उक्त यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है -
शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक चारों दिशाओं से भीम यात्रा हाई स्कूल ग्राउंड सरायपाली पहुंचेगी जहां से शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक उनके द्वारा नगर भ्रमण किया जाएगा, नगर भ्रमण पश्चात यात्रा हाई स्कूल ग्राउंड सराईपाली पहुंचेगी जहां शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक उदबोधन का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात 7:00 बजे से 8:00 बजे तक समापन, उसके बाद भोजन की व्यवस्था रखी गई है.
उक्त कार्यक्रम हेतु संगठन ने आसपास के इलाके से अधिकाधिक संख्या में भीम यात्रा में शामिल होने लोगों से आवाहन किया है उन्होंने कहा की अधिकाधिक संख्या में उक्त यात्रा में पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं.