तालाब किनारे मिली युवक की अधजली लाश, गला घोंटकर हत्या करने क... - CG Sandesh

तालाब किनारे मिली युवक की अधजली लाश, गला घोंटकर हत्या करने की जताई जा रही आशंका

कवर्धा। जिले में एक युवक की लाश अधजली हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जलाया गया है। कि युवक शुक्रवार से लापता था। इसके बाद अगले दिन शनिवार सुबह उसकी लाश मिली है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। ममला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

शनिवार सुबह भोजली तालाब के सूखे एरिया पर लोगों ने एक शव देखा था, जो जला हुआ था। शव देखने के बाद ही पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव के बारे में पता लगाना शुरू किया गया। जिसमें शव की पहचान रोहित सिन्हा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शहर रामनगर इलाके का रहने वाला था। वह शहर में ही कृषि केंद्र के नाम से दुकान चलाता था।

पहले गला घोंटा फिर जलाया

पुलिस ने शव पहचान करने के बाद इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी थी। खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस का कहना है कि युवक का शव आधा जला चुका था। जिस तरह से उसका शव मिला है। उससे 90 प्रतिशत आशंका है उसकी हत्या की गई है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आन के बाद कुछ पता चल सकेगा। वहीं पुलिस को रोहित के गले से एक गमछा बंधा हुआ मिला है। इसके चलते पुलिस ने शंका जाहिर की है कि पहले उसके गला घोंटा गया है। इसके बाद उसे जलाया गया है। शव से जबान भी बाहर आ गई थी।

इधर, पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि रोहित शुक्रवार को घर से निकला था। मगर फिर वापस ही नहीं लौटा। शाम के वक्त भी हमने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। इस मामले को लेकर SP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा है कि जिस तरह से शव मिला है। उससे मामला हत्या का लग रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें