मौत बनकर आई आंधी-तूफान, मकान का शीट-ईंट गिरने से एक बच्चे की... - CG Sandesh

मौत बनकर आई आंधी-तूफान, मकान का शीट-ईंट गिरने से एक बच्चे की मौत, पसरा मातम

भिलाई। गुरुवार की रात तेज आंधी तुफान से मकान का शीट व ईंट गिरने से मासूम की मौत हो गई है। वहीं माता-पिता भी घायल हो गए है। प्रगति नगर कैम्प 1 निवासी अशोक प्रजापति अपनी पत्नी निर्मला देवी, बेटी निशा, अंशिका और पुत्र प्रियांशु अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात 1.15 बजे तेज रफ्तार से आंधी और तुफान आने लगा।

अशोक के बाजू में दो मंजिला मकान विजय नारायण प्रसाद का है। विजय ने अपने छत में टिना और सीमेंट के शीट से अस्थायी कमरा बनाया था। आंधी तुफान में शीट उखड़कर अशोक के मकान में जा गिरा। जहां प्रियांशु सोया था, पंखा को तोड़ते हुए ईट उसके सिर सीने पर जा गिरा।

घटना में प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अशोक, निर्मला देवी भी इसके चपेट में आ गए। घायल अवस्था में ही दोनों बेटे के कमरे में पहुंचे जहां प्रियांशु खुन में पड़ा मिला। तेज आवाज से बस्ती वाले जाग उठे और बालक समेत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया।

अशोक व निर्मला देवी का उपचार अस्पताल में जारी है। दोनों बेटियां घटना में सुरक्षित है। प्रियांशु तीन दर्शन मंदिर स्थित महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में कक्षा 7 वीं में पढ़ाई करता था। मृतक का पिता अशोक ट्रांसपोर्ट नगर में स्पेयर पार्टस की दुकान में कार्यरत है।

पसरा मातम

प्रजापति परिवार के घर दुखो का पहाड टूटने के बाद मोहल्ले के लोगों ने रात भर नहीं सोया है। हर कोई परिवार का हाल चाल जानने को बेताब हो रहें है। वहीं प्रियांशु मोहल्ले के बच्चों के साथ पढ़ाई के अलावा खेलकूद में रहा करता था। पढ़ाई लिखाई में तेज रहने वाला प्रियांशु की आवाज अब कभी नहीं सुन पाएगें। दो बहनों में इकलौते भाई के मौत के बाद बहनो का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ईट, शीट गिरने की आवाज से मोहल्ले के लोग उठकर बाहर आ गए। अपने घर के आसपास देखने लगे फिर पता चला कि प्रजापति परिवार में घटना हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें