CG : 11 साल के बच्चे ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, ... - CG Sandesh

CG : 11 साल के बच्चे ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में पड़ी मिली खून से सनी लाश

कोरबा। जिले से हत्या का अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहाँ 11 साल के बच्चे द्वारा 4 साल के मासूम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां 11 साल के बच्चे ने ईंट से 4 साल के बच्चे के सिर पर वॉर करके उसकी हत्या कर दी। बच्चे का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी अंशू दास (4) गुरुवार सुबह घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में डॉग स्क्वॉयड की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की और रिकांडो बायपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों से बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के सिर पर चोट के निशान मिले और शव के पास ही खून से सनी ईंट भी पुलिस ने बरामद की।


पुलिस ने साथ लाए डॉग की मदद से 11 साल के आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है। पुलिस ने बच्चे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अंशू की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि दो-तीन महीना पहले उसका अंशू से झगड़ा हुआ था। इस पर अंशू ने उसे पत्थर फेंककर मारा था। इसी बात को लेकर उसे अंशू से खुन्नस थी। उसने बहाने से बच्चे को अपने पास झाड़ियों में बुलाया और वहां ईंट से वार कर उसे मार दिया। आरोपी बच्चे ने बताया कि यह सब उसने बदला लेने के लिए किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें