सरायपाली : खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कल, निःशुल्क स्वास्थ्य... - CG Sandesh

सरायपाली : खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कल, निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा

महासमुंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में आजादी का अमृत महोत्सव के तारतम्य में कल शुक्रवार 22 अप्रैल को खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श भी दिया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेले में मधुमेह, ब्लड प्रेसर, कैंसर, क्षय रोग, चर्म रोग, नाक, कान एवं गला, मानसिक रोग आदि सहित गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। दांत संबंधी रोग के साथ ही मलेरिया की भी जांच की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी पीड़ित लोगों से इस मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें