गुटखा के विज्ञापन पर अक्षय कुमार ने मांगी माफी, फैंस से कही ... - CG Sandesh

गुटखा के विज्ञापन पर अक्षय कुमार ने मांगी माफी, फैंस से कही ये बात

मंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार कई दिनों से सोशल मीडिया में ट्रोल का सामना कर रहे हैं। इसका कारण उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर का एक विज्ञापन है। अक्षय कुमार हाल ही में एक पान मसाला के नजर आए, जिसके बाद उनकी आलोचना की जा रही है। अभिनेता ने अब इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने ना सिर्फ अपने फैंस से मांगी बल्कि एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने ऐलान किया कि वह अब इस पान मसाला ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे।

अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मुझे माफ कर दीजिए। मैं, मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। बीते कुछ दिनों में सामने आई आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा। इस ब्रांड के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं, इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।

अभिनेता ने आगे लिखा, ”मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती। लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा। इसके बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और दुआ मांगता रहूंगा।”

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें