ब्रेकिंग : दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में डकैती की कोशिश, संचालक... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में डकैती की कोशिश, संचालक को मारी गोली, एक गिरफ्तार, दो फरार

बिलासपुर। जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोडपारा के एक ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने का असफल प्रयास किया। और इसी बीच हमलावरों ने ज्वेलरी संचालक को गोली मार दी, जिससे उसके जांघ में गोली लगी, जिसे अस्पताल के लिए अपोलो अस्पताल में कराया गया है। सुचना मिलते ही मौके पर एसपी पारुल माथुर और आईजी रतनलाल डांगी पहुंचे है।

वहीँ पुलिस ने एक डकैत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश के लिए शहर की सीमाएं सील कर दी गई है। आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। शेष दो हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं पकड़े गए एक डकैत से कड़ी पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी डकैतों के नाम भी बताए हैं। उस आधार पर पुलिस बल जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस को उम्मीद है कि दिनदहाड़े गोली चलाने वाले हमलावर जल्द ही पुलिस के पकड़ में होंगे।। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें