सरायपाली : कांशीपाली के पास सड़क दुर्घटना में हुई थी 28 वर्षी... - CG Sandesh

सरायपाली : कांशीपाली के पास सड़क दुर्घटना में हुई थी 28 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना सरायपाली अंतर्गत 29 मई 2021 को सरसीवां रोड ग्राम कांशीपाली के पास सड़क दुर्घटना में एक 28 वर्षीय युवक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि  29 मई 2021 को मृतक धीरज चौहान मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HU 1156 को चलाकर अपने साथी अंथोनी बंजारे के साथ ग्राम पलसापाली थाना सिंघोडा अंथोनी बंजारे की दीदी के घर से वापस अपने घर सरसींवा लौट रहा था. इसी दौरान करीब 11 बजे कांशीपाली रोहिना रोड के पास उसकी मोटर सायकल अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे नीम पेड़ से टकरा गई.

जिससे धीरज चौहान के नाक मुंह और कान में गंभीर चोट आने से उसे उपचार हेतु बालाजी हास्पिटल मोवा रायपुर में ले जाया गया जहाँ उपचार दौरान उसकी मृत्यु हो गई. एवं पीछे बैठे अंथोनी बंजारे को भी चोट आई.

पुलिस ने बताया कि मृतक धीरज चौहान द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर रोड किनारे नीम पेड़ से टकरा जाने से मृत्यु होने एवं अंथोनी बंजारे को चोट लगने से आरोपी चालक मृतक धीरज चौहान के विरूद्ध धारा 279, 337, 304ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें