तालाब में मिली समोसा की लाश, हत्या या खुदकुशी की जांच में जु... - CG Sandesh

तालाब में मिली समोसा की लाश, हत्या या खुदकुशी की जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले के वार्ड क्रमांक 33 चंडी चोक मठपारा सारथी मोहल्ले में रहने वाले युवक प्रकाश गोड उर्फ समोसा की मंगलवार को टप्पा तालाब में लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची है। वहीं मामला हत्या का है या खुदखुशी का इस बात की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक वार्ड 33 चंडी चौक मठपारा सारथी मोहल्ला दुर्ग निवासी प्रकाश गोड उर्फ समोसा जिसकी उम्र 20 वर्ष है। वह अपने मामा-मामी के घर पर रहा करता था। वहीं रोजी मजदूरी कर अपना पेट पालता था। प्रतिदिन घर भी देर रात को आया करता था।
घटना की रात भी परिजन देर में आता होगा यह सोच कर सो गए। सुबह उठकर देखा तो प्रकाश की लाश टप्पा तालाब में संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली।

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि घटना की शाम प्रकाश का चंडी चौक के पास कुछ युवकों के साथ विवाद भी हुआ था। उसके बाद तालाब में उसकी लाश मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के गले मे कुछ चोट के निशान भी पाए गए है।

दुर्ग सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भूषन एक्का ने बताया है कि तालाब के पास युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। जिसकी जांच की जा ही है। हत्या और आत्महत्या दोनो एंगल में जांच की जा रही है। शार्ट पीएम के बाद क्लियर
हो जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें