सांकरा : मोटरसायकल में गांजा ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार. - CG Sandesh

सांकरा : मोटरसायकल में गांजा ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार.

सांकरा पुलिस ने 18 अप्रैल को NH- 53 रोड ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से एक मोटेरसकल में गांजा ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी तुलसी जगत पिता बिहारी जगत उम्र 27 साल तथा संतोष मांझी पिता रिखीराम उम्र 32 साल निवासी झारबंध बरगढ़ उड़िसा अवैध रूप से 2 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 20000 रू. को बिक्री करने वास्ते मोटरसायकल क्रमांक OR-03 G-6032 कीमती 40000 रू. में ले जा रहे थे. जिन्हें घटनास्थल पर पकड़ा गया. तथा मादक पदार्थ गांजा जप्त कर अपराध धारा 20 (ख)   नारकोटिक एक्ट कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें