खाद्य विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के अवैध कारोबार करने व... - CG Sandesh

खाद्य विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के अवैध कारोबार करने वाले दुकानों पर की गई कार्यवाही

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी शिवेन्द्र काम्टे एवं खाद्य निरीक्षक बलरामपुर संतोष कवंर के द्वारा बलरामपुर में घरेलू गैस सिलेण्डर के अवैध कारोबार करने वाले दुकानों में कार्यवाही किया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत भनौरा स्थित धर्मेद्र केशरी के दुकान से कुल 08 नग सिलेण्डर, सुविधा इंटरप्राईजेस बलरामपुर से कुल 21 सिलेण्डर, तथा मदन मेटल से कुल 9 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।
   
उक्त तीनों प्रकरण में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय और वितरण विनियमय 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत् कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर बलरामपुर में प्रस्तुत किया जायेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें