सरायपाली : 1 लाख 50 हजार खर्च के बाद 1 बून्द पानी नही, क्या रकम को गबन कर लिया गया?
हेमन्त वैष्णव. भ्रष्टाचार ग्राम पंचायतों में इस तरह हावी हो चुका है कि रकम निकलने के बाद भी काम पूरा नही किया जाता है. उस रकम का गबन कर लिया जाता है
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ईच्छापुर में डेढ़ वर्ष पहले टेंगनापाली में 14 वे वित्त और 15 वे वित्त से बोर खनन और मोटर पम्प के नाम से 2 अलग-अलग क़िस्त में लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये का आहरण कर लिया गया है. लेकिन आहरण के बाद बोर खनन हुआ है. पर मोटर अभी तक नही लगाया गया है.
आखिर मोटर पम्प के नाम से रकम आहरण के बाद भी अब तक पम्प क्यों नही लगाया जा रहा है यह भी एक बड़ा सवाल है ? इस मामले में वार्ड क्रमांक 10 के पंच स्वराज साहू ने एक लिखित शिकायत जनपद सीईओ सरायपाली को किया गया है और मामले की जांच कर पानी की समस्या को निराकरण करने की मांग किया गया है.
वहीं इस मामले में पंचायत सचिव से जानकारी लेने पर कहा कि मोटर पम्प नही लगाया गया है. ग्रामीणों से शिकायत मिलने पर सरपंच को लगाने कहा गया है. सचिव ने कहा कि सरपंच ने आज ही मोटर पम्प लगाकर समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया है.