आंगनबाड़ी केंद्र के दीवार में लगे टाइल्स गिरने से बच्चे घायल... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी केंद्र के दीवार में लगे टाइल्स गिरने से बच्चे घायल, महिला बाल विकास मंत्री ने दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिए निर्देश

आज सुबह करीब 10 बजे बालोद जिले के ग्राम भैंसबोड़ के आंगनबाड़ी केंद्र के दीवार में लगाए गए टाइल्स अचानक भरभराकर गिरने लगे जिससे कई बच्चे घायल हो गए. इस घटना में चार बच्चों के ऊपर टाइल्स गिरने से सर फट गया.

घटना के बाद से आंगनबाड़ी केंद्र व गांव में अफरा-तफरी मच गई. सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए संजीवनी 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज जारी है.

महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें