CG : दो मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत... - CG Sandesh

CG : दो मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक महिला घायल

सूरजपुर । जिले के प्रेमनगर के नजदीक दो मोटर साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। एक मोटरसाइकिल में सवार महिला को चोट आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के तेंदुआ आंवरापारा निवासी राजकुमार 35 वर्ष रिश्तेदार के यहां चन्दननगर में अन्नाप्रासन कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी सुनीता के साथ आया था। शुक्रवार को वह मोटरसाइकिल से गांव वापस लौट रहा था। प्रेमनगर बाजार के समीप उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही प्रभुराम साहू 55 वर्ष निवासी करमीटिकरा प्रेमनगर के मोटरसाइकिल से टकरा गई थी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गए जिससे सिर में गंभीर चोट आने की वजह से दोनों को पहले प्रेमनगर फिर जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया । यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया था। जहाँ राजकुमार की रात में ही मौत हो गई जबकि प्रभुराम साहू ने सुबह दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक प्रभुराम साहू बाजार में दुकान लगाने के लिए तराजू बाट लेने घर आया था। वापसी में वह दुर्घटना का शिकार हो गए थे। तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताई जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें