CG NEWS : 50 साल के अधेड़ ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,... - CG Sandesh

CG NEWS : 50 साल के अधेड़ ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहाँ पड़ोस में रहने वाले 50 साल के अधेड़ ने 4 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घटना के वक्त घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा था। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। यहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

इस केस में बच्ची की मां ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि 13 अप्रैल की शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नरेंद्र पाटनवार(50) बच्ची को बहलाकर घर ले गया था। इसके बाद उसने बच्ची से रेप किया है। 

शिकायत में बताया कि बच्ची घर रोते-रोते पहुंची थी। जिसके बाद उससे हमने पूछताछ की। तब जाकर पूरे मामले की जानकारी सामने आई थी। यह भी बताया गया कि बच्ची को पहले सिम्स अस्पताल ले लाया गया था। जहां उसका उपचार किया गया था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें