सरायपाली : कांशीपाली में मिली अज्ञात शव के मामले पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला.
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांशीपाली में मिली अज्ञात शव के मामले में पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है. जिसमे पाया गया कि अज्ञात महिला की हत्या गला दबाकर की गई है. तथा साक्ष्य छुपाने के लिये शव को जलाया गया है.
आपको बता दें कि 11 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे सरायपाली से सरसींवा जाने वाली मार्ग के पास रूकमण निषाद के खेत में रखे पैंरा में एक महिला की जली हुई लाश मिली थी. मामले में मृतिका कहा की है एवं घटना का कारण और आरोपी अज्ञात है.
मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302,201 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें