नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, मुखबिरी का आरोप लगाते ... - CG Sandesh

नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या, मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मारी गोली

राजनादगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है।गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली के एटापल्ली डिवीजन के हेडरी के गट्टा क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को हत्या की है। मृत युवकों की पहचान अशोक नरोटे (28 वर्ष) मंगेश हिचामी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। शवों के पास पुलिस ने नक्सल पर्चा भी बरामद किया है।

नक्सलियों ने शवों के पास पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों ने जिन्हें मारा है, उनमें एक सरेंडर नक्सली भी था। माओवादियों ने दोनों ग्रामीणों को बुधवार-गुरुवार की रात गट्टा गांव से अपहरण किया गया था। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या की है। घटना से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें