मेला जा रहे युवक को बस ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

मेला जा रहे युवक को बस ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

बिलाईगढ़। हिंगलाज के दर्शन करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। युवक देव सागर मेले में मा हिंगलाज के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी बीच अमलीभाटा के बीच सामने से आ रही यात्री बस की चपेट में आ गया। मृतक का नाम भुनेश्वर पटेल बसना निवासी बताया जा रहा है। मामला बेलादुला चौकी का है।

जानकारी के अनुसार, देव सागर में आज चैत्र पूर्णिमा के अवसर मेला लगता है। युवक मेला जाने के लिए निकला था। इसी बीच अमलीभाटा के बीच यात्री बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद बेलादुला चौकी की पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में इलाज के लिए भेजा लेकिन भुनेश्वर की रास्ते में ही मौत हो गई। मौके पर पहंची बेलादुला चौकी पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें