शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया दूसरे राज्य, फिर कई दिन... - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया दूसरे राज्य, फिर कई दिनों तक बनता रहा संबंध, अब आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले में नाबालिग का दुष्कर्म करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक नाबालिग को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर इसे भगाकर मध्य प्रदेश लेकर चला गया था। जहां शादी का झांसा देकर नाबालिग का दुष्कर्म करता रहा। कोंडागांव पुलिस ने मध्य प्रदेश जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इधर, नाबालिग को उनके परिजनों को सौंप दिया है। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का।

जानकारी के मुताबिक, 25 फरवरी को नाबालिग के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी नाबालिग बेटी कपड़ा दुकान में काम करने फरसगांव जा रही है कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस नाबालिग को ढूंढने में लगी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि जिले का ही एक युवक राहुल गिरी (22) नाबालिग को भगाकर मध्य प्रदेश लेकर गया है। खोजबीन के बाद पता चला कि युवक सीहोर जिले के रामपुर में हैं।

जिसके बाद SP दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जवानों की एक टीम गठित की गई। जिन्हें मध्य प्रदेश भेजा गया। वहीं रामपुर से युवक की गिरफ्तारी की गई। नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। धनोरा थाना प्रभारी सोनसिंह सोरी ने बताया कि युवक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। जिसे मध्य प्रदेश भगाकर ले गया था। वहां शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें