पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा - पति... - CG Sandesh

पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा - पति की प्रताड़ना से परेशान हूँ

दुर्ग। जिले में एक महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें पति से मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के चलते खुदकुशी करने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पति-पत्नी के संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि ​​​​​​​शिवजी नगर चर्च लाइन 11 खुर्सीपार में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंचे तो वहां रहने वाली महिला रत्ना निषाद (34) पत्नी गजाधर निषाद का शव उसके ही मकान में फंदे से लटका मिला है। इसके बाद शव को नीचे उतरवाया। मामले में फिलहाल मर्ग दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें रत्ना ने पति गजाधर निषाद पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी लिखा है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या करने जैसा कदम उठा रही है। इस मामले में भी परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें