इस जिले में 1 रूपए में एक लीटर पेट्रोल, गाड़ियों की लगी लम्बी कतार
आज अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक पेट्रोल पम्प में 1 रूपए में पेट्रोल बांटा गया. यह कार्यक्रम डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन की तरफ से आयोजित किया गया है. ईंधन के दाम से परेशान लोगों को कुछ राहत देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
जब लोगों को एक रुपए में पेट्रोल मिलने की खबर का पता चला तो संबंधित पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई. हर कोई एक रुपए में पेट्रोल पाने के लिए प्रयास कर रहा था. लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग को भी मौके पर पहुंचना पड़ा और हालात को अपने नियंत्रण में लेना पड़ा. एक रुपये में पेट्रोल देने का यह कार्यक्रम सोलापुर जिले के डफरिन चौक पर मौजूद पेट्रोल पंप पर आयोजित किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें