सरायपाली : लड़कियों से बदतमीजी करने से मना करने पर की पिटाई. - CG Sandesh

सरायपाली : लड़कियों से बदतमीजी करने से मना करने पर की पिटाई.

सरायपाली थाना अंतर्गत थाना परिसर के पास बदतमीजी करने से मना करने पर की पिटाई, जिस पर मामला दर्ज किया गया है.

मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल 22 के रात्रि करीबन 11 बजे के आसपास वह थाना सरायपाली के नगर सैनिक उद्धव सोनी के लिए खाने का टिफीन लेकर आया था और टिफिन छोड़कर थाना से बाहर निकल रहा था.

उसी समय सुमीत सतपथी दो लड़कियों के साथ गाली गलौच कर बदतमीजी कर रहा था तो मनोज यादव गाली गलौच करने से मना किया तो तुम कौन होते हो मना करने वाले कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मुंह को मारा जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा तब वहीं पास खड़े काजू व नरेश सिंग ने बीच बचाव किया व घटना को देखे व सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें