मोबाइल बैटरी फटने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत
झारखंड में मोबाइल बैटरी ब्लास्ट होने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा तब हुआ जब बच्चा मोबाइल बैटरी से खेल रहा था और बैटरी ब्लास्ट हो गई. मिली जानकारी के अनुसार घटना झारखंड के पाकुड़ की है. बैटरी ब्लास्ट के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक का नाम सोनू मरांडी बताया गया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के पिता ने मोबाइल से बैटरी निकाल कर उसे मास्टर चार्जर में चार्ज करने के लिए लगाया. बच्चे के पिता जब बाहर गए तब सोनू ने बैटरी को चार्जर से निकालने की कोशिश की. जिससे बैटरी ब्लास्ट हो गई. इससे वो बुरी तरीके से घायल हो गया. जिसके बाद पीड़ित को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां पर बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें