सरायपाली : 70 लीटर महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 70 लीटर महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

थाना सरायपाली अंतर्गत चौकी पुलिस बलौदा ने आज 13 अप्रैल 2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम टीभुपाली में एक व्यक्ति को 70 लीटर महुआ शराब का परिवहन करते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल खोखेपुर टिभुपाली के मध्य रोड किनारे एक व्यक्ति मोटरसायकल में आते दिखा. जिसे रोकने पर अपना नाम पदमन भोई पिता गणेश्वर भोई उम्र 35 वर्ष ग्राम खोखेपुर पुलिस चौकी बलौदा का होना बताया.

पुलिस ने बताया कि वाहन को जब चेकिंग किया गया तो उसमे दो सफेद प्लास्टिक बोरी में कुल 70 लीटर हाथ भट्टी का बना अवैध महुआ शराब कीमत 14,000 रुपये  मिला. जिसपर अवैध महुआ शराब अथवा परिवहन में लाया गया हीरो डीलक्स वाहन क्रमांक CG -17 K-7815 को आरोपी पदमन भोई से जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी नसीम उद्दीन खान, प्रधान आरक्षक सुभाष कंवर, आरक्षक विरेंद्र कर, चंद्रध्वज भोई, मनीष भोई का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें