महासमुन्द : पुरानी बात को लेकर गाली गलौज एवं जान से मारने की... - CG Sandesh

महासमुन्द : पुरानी बात को लेकर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम घोडारी में पुरानी बात को लेकर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नैन कुमार बंजारे ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल 2022 वह रात को करीब 8 बजे रात्री बाजार से अपना घर आ रहा था. तभी गुरूघासीदास मंदिर के पास बाराती आया था उसी बीच मे अभिषेक कोसले अपने भाईयों के मिल के बारातियों के साथ गाली गलौच धक्का मुक्की कर रहा था तभी उन लोग, वह, बीरसिंग योगरे, भारत गृतलहरे, चन्दन मन्नाडे, दुर्गा जोगी ये सभी लोग अभिषेक कोसले को समझाया कि आप अपने घर चले जाओ किसी के साथ और लड़ाई-झगड़ा मत करो इतना बोलकर वह अपने घर चला गया।

फिर तकरीबन रात 9-10 बजे के आस-पास समाज के मुख्या लोगों को गाली दे रहा था। और उसके घर के दरवाजे के पास आके उसका नाम लेके गाली दे रहा था और लाठी पटक रहा था वह बार-बार मना कर रहा था तो उसे जान से मारने की धमकी मां बहन बेटी सबको गाली दे रहा था इसी बीच अभिषेक कोसले और उसके भाई मिलकर मार-पीट किये और ये लोग गांव में किसी भी प्रकार कार्यक्रम होता है तो कार्यक्रम में रूकावट पैदा करता है यह लड़का गांव में शराब बेचता है।

पार्थी ने बताया कि अभिषेक कोसले और उसके भाईयों ने उसे धमकी दिया 23 अप्रैल और 24 अप्रैल उसके बेटी की शादी को होने नहीं दूंगा कहकर और उसे जान से मारने की धमकी दिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें