CG : करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, पसरा मातम - CG Sandesh

CG : करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, पसरा मातम

धमतरी। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग इलाके में हुई है। पहले मामले में वेल्डिंग करने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। दूसरे मामले में युवक पोल से सर्किट निकालते समय झुलस गया। इसके बाद वह नीचे गिर गया और उसकी जाने चले गई।

कोतवाली क्षेत्र के रुद्री रोड में कार सैलून नाम से दुकान है। यहां कार रिपेयरिंग और सर्विसिंग का काम किया जाता है। इसी दुकान में सोमवार शाम को शशिकांत देवांगन(36) कार में वेल्डिंग का काम कर रहा था। बताया गया कि जमीन गीली थी। इसी दौरान उसने जब वेल्डिंग करना जैसे ही शुरू किया तो वह वैसे ही करंट की चपेट में आ गया और उसकी जान चले गई। घटना के बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में भी करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। यहां वेदराम निषाद(28) सोमवार दोपहर को बिजली फाल्ट पता करने के लिए अपने साथियों के साथ निकला था। तभी वह यादराम सोनकर नाम के किसान के खेत में लगे पोल से सर्किट निकालने के लिए पोल पर चढ़ गया था। पता चला है कि इसी दौरान वह करंट की चपेट में आया और सीधे पोल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई है। वेदराम को भी अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, दोनों ही शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें