रामनवमी का जुलूस देखने गए युवक की हत्या, जन्मदिन के दिन ही आरोपियों ने चाकू से गोदा
धमतरी। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहाँ रामनवमी का खुशनुमा माहौल गम में बदल गया है। युवक की हत्या उसके जन्मदिन के दिन ही कर दी गई। रामनवमी का जुलुस देखने गए युवक को अज्ञात हत्यारों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार देर रात चमेली चौक की है।
जानकारी के अनुसार, संबलपुर निवासी सोनू नेताम अपनी बहन के यहाँ आया था। रविवार को उसका जन्मदिन था। दोस्तों के साथ वह रामनवमी का जुलूस देखने आया था। इसी बीच जुलुस की भीड़ में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। चमेली चौक के पास खून से लथपथ पड़ा था। जिसे बाइक में उठाकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें