खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान दल रवाना, 2 लाख से ज्य... - CG Sandesh

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान दल रवाना, 2 लाख से ज्यादा मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य

राजनादगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के तहत मंगलवार 12 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसके लिए खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों के लिए आज राजनांदगांव शहर के बीज निगम कार्यालय से मतदान दलों को मतदान सामग्री देकर रवाना किया गया। इस संबंध में राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि मतदान दलों को प्रशिक्षण देखकर मतदान के लिए रवाना किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया कि मतदान केंद्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। वहीं 150 मतदान केंद्रों में लाइव वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए, जिनमें महिलाओं के लिए दो संगवारी पोलिंग बूथ भी बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ के मतदाताओं से अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत उपयोग करने की अपील की है। वहीँ 12 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इन मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।


खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 6 हजार 266 तथा महिला मतदाता 1 लाख 5 हजार 250 हैं। इनमें 80 वर्ष से अधिक 1 हजार 612 तथा नये मतदाता 3 हजार 752 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1 हजार 11 और 89 सर्विस वोटर शामिल है। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के प्रथम चरण के तहत डाक मतपत्रों से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता जो मतदान केन्द्र तक पहुंचने में असमर्थ थे उन्हे चिन्हित कर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जा चुकी है जिसके तहत 104 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। वहीं अब 12 अप्रैल को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए मतदान की प्रक्रिया 291 मतदान केन्द्रों के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। इनमें 283 मतदान केन्द्र और 8 सहायक मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। जिसमें 53 अतिसंवेदनशील, 11 संवेदनशील, 86 राजनैतिक संवेदनशील और 5 सहायक मतदान केन्द्र के साथ 133 सामान्य मतदान केन्द्र शामिल हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें