छत्तीसगढ़ में हाथियों ने मचाया उत्पात, 24 घँटे में तीन लोगों ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में हाथियों ने मचाया उत्पात, 24 घँटे में तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, अलर्ट जारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों ने 22 साल की युवती सहित तीन लोगों की जान ले ली है। इसमें एक महिला भी शामिल है। हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया। इसके अलावा कई मकान भी तोड़ दिए हैं। लोग जान बचाकर वहां से भाग रहे हैं। हाथियों का यह दल ओडिशा के सिकाशेर से आया है। आसपास के 8 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहैल है।

बता दें कि, क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है. सीतानदी रिजर्व फारेस्ट के बिरनासिल्ली के जंगल में रविवार को जंगल में 22 वर्षीय युवती की लाश मिली है, जिसे हाथियों ने कुचल दिया है. युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वन और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

हालांकि हाथियों के कुचलने से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बीते 2 दिनों के अंदर कुल तीन लोगों की जान गई है। बीते दि भी लकड़ी बिनने गई महिला और 45 वर्षीय युवक को कुचलकर हाथियों ने मौत के घाट उतारा था। वहीं हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें