सरायपाली : नशीली इंजेक्शन परिवहन  करते दो लोगों को पुलिस ने ... - CG Sandesh

सरायपाली : नशीली इंजेक्शन परिवहन करते दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा.

सरायपाली पुलिस ने 9 अप्रैल को अवैध मादक पदार्थ नशीली इंजेक्शन परिवहन  करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने पर ग्राम अर्जुण्डा चौक पहुंचकर नाकाबंदी कर वाहन चेंकिग करने के दौरान दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में उड़िसा की ओर से सरायपाली की ओर आते दिखा जिसे रोकने की कोशिश करने पर वे पीछे मोड़कर भागने लगे जिसे दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि मोटरसायकल चालक अमित सतपथी पिता स्व. रविशंकर सतपथी उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 2 व उसके साथ गौरव ऊर्फ गोलू सतपथी पिता सुरेश सतपथी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 पालीथीन में कुछ सामान लेकर बैठा था. जिसे पालीथीन में क्या है पुछने पर प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन होना बताया जिसे बिक्री हेतु उडीसा से छत्तीसगढ़ परिवहन करना बताया.

पुलिस ने बताया कि NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये विधिवत आरोपी अमित सतपथी एवं गौरव ऊर्फ गोलू सतपथी के कब्जे से एक सफेद पालीथीन में बिक्री हेतु रखे प्रतिबंधित नशीली Pentazocine Lactate injection IP - 01ml का बैच नं. 5871 सभी में लिखा है कुल 90 नग जिसमें से 10 नग बतौर सैम्पल हेतु निकाला गया, 80 प्लस 10, सैम्पल सहित कुल 90 नग किमती 2181 रूपये 60 पैसे मूल्य को बरामद किया. तथा आरोपियों का कृत्य धारा 21 NDPS ACT का अपराध पाये जाने से मौके पर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से एक सफेद पालीथीन में बिक्री हेतु रखे प्रतिबंधित नशीली Pentazocine Lactate injection IP - 01ml  कुल 90 नग किमती 2181 रूपये 60 पैसे, नशीली इंजेक्शन सप्लाई(परिवहन) में उपयोग किये वाहन ब्लेक कलर के फैशन प्रो CG06PA3826 किमती 40,000रूपये, एक नीला कलर का रेडमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें