Cg News : ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार पति-पत्नी, पहिये के... - CG Sandesh

Cg News : ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार पति-पत्नी, पहिये के नीचे आने से महिला की दर्दनाक मौत

कोरबा। जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला ट्रेलर गाड़ी के चक्के के नीचे आ गई थी। जिसके चलते उसकी जान चले गई। बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ आधार कार्ड बनवाकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार बाईपास शराब दुकान के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जूनापारा पड़निया निवासी तीज बाई महंत अपनी पति के साथ बाइक में बैठकर कोरबा आधार कार्ड बनवाने के लिए गई थी। आधार कार्ड बनवाने के बाद वह सुबह करीब 11 बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान राताखार बाईपास के पास सामने से आए ट्रेलर गाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। पता चला है कि ट्रेलर चालक ने अचानक गाड़ी को मोड़ दिया। जिसके चलते ये हादसा हो गया।

हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर भाग निकला था। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना में महिला के पति को भी हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

इधर, धीर-धीरे आस-पास के लोगों की भीड़ बढ़ती गई। फिर लोगों ने नारेबाजी शूरू कर दिया और रास्ते में चक्काजाम कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। तब जार लोगों को शांत कराया गया। इस प्रकार करीब 3 घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें