सरायपाली : ट्रक के जबरदस्त ठोकर से बाइक सवार की मौत.
सरायपाली थाना अंतर्गत पदमपुर रोड ओव्हरब्रिज के आगे ट्रक के जबरदस्त ठोकर से बाइक सवार की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
आशीष गोयल ने पुलिस को बताया कि पदमपुर रोड ओव्हरब्रिज के आगे उसका महामाया प्लाईवुड दुकान है। 08 अप्रैल 2022 के करीब 13:50 बजे अपने दुकान के पास बैठा था उसी समय सरायपाली की ओर से मोटर सायकल TVS एक्सल क्रमांक CG 06 B 7635 में सवार होकर एक व्यक्ति आ रहा था.
तभी विपरित दिशा अर्जुण्डा की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 JD 0966 का चालक द्वारा अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल TVS एक्सल क्रमांक CG 06 B 7635 में सवार एक व्यक्ति को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर ट्रक को उसके ऊपर चढा दिया।
जिससे अज्ञात व्यक्ति पुरी तरह क्षतविक्षत हो गया तथा मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई एवं उसकी मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.