साइकिल सवार मजदूर को हाइवा वाहन ने कुचला, घटनास्थल पर हुई मौ... - CG Sandesh

साइकिल सवार मजदूर को हाइवा वाहन ने कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत, परिजनों में भारी आक्रोश

दुर्ग। जिले के भिलाई शहर में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर गुरूवार शाम एक हादसा हो गया। यहाँ हाइड्रा चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ठेका श्रमिक को कुचल दिया। हाइड्रा की चपेट में आने से श्रमिक लीलाधर स्वर्णकार (52) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से श्रमिक यूनियन संघ काफी आक्रोशित है।


भट्ठी टीआई ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना बीएसपी प्लांट के अंदर गैस होल्डर चौक से आक्सीजन प्लांट 2 (एसएमएस 2) की तरफ जाने वाली सड़क पर हुई। शाम करीब 4-5 बजे के बीच ठेका श्रमिक लीलाधर स्वर्णकार (54) ड्यूटी खत्म होने के बाद साइकिल से घर जाने के लिए निकला था। लीलाधर कैंप वन सुभाष चौक प्रेम नगर में रहता था। प्लांट के अंदर ही एक हाइड्रा चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जमीन पर गिरने के बाद हाइड्रा का पहिया लीलाधार के ऊपर से गुजर गया। इससे उसके शरीर की अंतड़ियां बाहर आ गई और वह मौके पर मर गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी बीएसपी के अधिकारियों को दी। इसके बाद भट्ठी पुलिस मामले की सूचना दी गई। भट्ठी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक के एक ही बेटा है। जब उसको दुर्घटना के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचा। उसका रो-रोकर बुरा हाल हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें